
सारंगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में पुनरीक्षण होगेंजारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्ति युक्त करण एवं पुन र्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर 26 तक पूरा किया जाएगा। 12 नवंबर 26 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन सहित दावे – आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 26 तक ली जाएंगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 26 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।जिला निर्वा. कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके।



