छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मीडिया खतरा नहीं राष्ट्र की शक्ति है – संजय पांडे

सारंगढ़ :- लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में आयोजित ‘सैनिक एवं वीर सम्मान’ कार्यक्रम में जि.पं. अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के संबोधन को लेकर फैली गलतफहमी पर विराम लग गया है। जि.पं. अध्यक्ष व पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि – उनका निशाना मुख्यधारा मीडिया नहीं, बल्कि भ्रामक सोशल मीडिया पर था। एसडीओपी गोविंद दीवान ने बताया कि- पुलिस टीम कार्यक्रम में मौजूद थी। संजय भूषण पाण्डेय का संबोधन आधुनिक सुरक्षा चुनौती पर केंद्रित था पांडे ने फेसबुक, व्हाट्स एप, इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर फैल रही फेक न्यूज से युवा को सतर्क रहने को कहा था। प्रेस नोट के संक्षेपण से शब्दों का संदर्भ गलत समझ लिया गया। उनका संकेत विदेशी प्रोपेगैंडा व भ्रामक साइबर वारफेयर के खिलाफ था। इसे मुख्यधारा की पत्रकारिता से जोड़ना गलत फहमी है।

पुलिस विभाग ने भी सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने का ही संदेश दिया था। इधर संजय भूषण ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है । सारंगढ़ की मीडिया से उनका रिश्ता हमेशा आत्मीय और पारिवारिक रहा है। सारंगढ़ के पत्रकारों ने हमेशा जनहित, सच्चाई को निर्भीकता से रखा है। सेवा संकल्प अभियान को भी मीडिया ने ही जनता तक पहुंचाया है।उन्होंने कहा, कलम के सिपाहियों पर सवाल उठाने की सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता। मेरा दर्द उन राष्ट्र विरोधी ताकतों को लेकर था जो सोशल मीडिया से देश को चोट पहुंचा रही हैं। पत्रकार बंधुओं का सम्मान मेरे लिए सदैव सर्वोच्च रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button