छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल गतिविधियों का होगा आयोजन,,जिला कलेक्टर खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत

फुटबॉल मैच और सद्भावना दौड़ का होगा आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिले के सारंगढ़ मुख्यालय के खेलभाटा स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा 29 अगस्त से 31 अगस्त 3 दिनों तक विभिन्न खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिले के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जी के द्वारा जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों और युवा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेल सामग्री वितरण की जाएगी वही तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों में फुटबॉल क्रिकेट बैडमिंटन वॉलीबॉल स्पर्धा एवं सद्भावना खेल दौड़ का भव्य आयोजन होगा। प्रशासन की ओर से कौशल ठेठवार प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी ने खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों खेल प्रेमीयो एवं सहयोगियों, गणमान्य जन और मीडिया को उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button