छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में शाह के पुतला दहन में गूंजा कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद मंत्री,, विजय शाह के आपत्तिजनक शब्दों ने एक महिला फौजी व देश का अपमान किया है – कांग्रेस

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ भारत माता चौक में उस वक्त भारतीय सेना के जवानों का जय घोष गूंजा जब कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया और पूरा अंचल भारत की बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान हो उठा।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय भारत माता चौक सारंगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के आह्वान में भाजपा नेता मंत्री विजय साह के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन किया गया। सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर के कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की युवाओं ने सारंगढ़ भारत माता चौक में विजय शाह का पुतला दहन किया, पुलिस प्रशासन के जवानों ने पुतले को पानी से बुझाने का भर्षक प्रयास किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज तिवारी ने मीडिया को बताया कि जिस तरह से भाजपा के नेता मंत्री जैसे बड़े पद में आसीन होने के बाद हमारे देश की बिटिया सेना के जवान को लेकर विवादित और अमर्यादित बयान बाजी किए वह अशोभानीय है, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और महिला और भारतीय सेना के सम्मान में उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देकर माफी मांगनी चाहिए।

उक्त विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री द्वय गोल्डी नायक, विष्णु चंद्र, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष, शाहजहां खान अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष, रमेश खूंटे अनु जाति ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि, शशि पटेल बीडीसी प्रतिनिधि, राजू यादव, दुर्गेश स्वर्णकार, रामसिंह ठाकुर, युकां जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, जिला महासचिव राकेश जाटवर, सोशल मीडिया यूकां जिला संयोजक जितेंद्र पुराईंन सरपंच प्रतिनिधि, विधान सभा यूकां अध्यक्ष राजेंद्र बारे, उपाध्यक्ष शाहजहां बेग, महासचिव हर्ष यादव, सागर दीवान छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष, सोशल मीडिया संयोजक आरटीआई धनेश भारद्वाज, हारुन खान अल्प

संख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष, राजा ओड़िया, छोटी मैत्री, इमरान आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button