छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मोना मॉडर्न अंग्रेजी माध्यम स्कूल कटेली में वार्षिकोत्सव (संगम) कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न– स्कूल में अध्ययन कर चुके बच्चे ही बने चीफ गेस्ट–

सारंगढ़ न्यूज़:-
क्षेत्र के सबसे बेहतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोना स्कूल कटेली में वार्षिकोत्सव (संगम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वार्षिकोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक,देशभक्ति जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही है, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान में अध्ययन कर चुके छात्र- छात्राओं को जो कि आज के समय मे अपने मंजिल तक पहुँचकर परिवार देश व समाज के नाम रौशन कर रहे है, अतिथि के रूप में बुलाया गया था,ताकि संस्थान में अध्ययन कर रहे बच्चे उनसे अभिप्रेरित हो सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अंजली पटेल जो कि वेटनरी सर्जन है, कार्यक्रम की अध्यक्षता में अंजना नेताम जो कि सहायक शिक्षक है, मिलन सिंह सिदार (विद्युत विभाग LA 03) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन पटेल MBBS स्टूडेंट्स कुमुदिनी राव (मैनेजर तेंदूपत्ता वन विभाग), अरविंद अजय (पंचायत सचिव), ज्योति साहू (स्टाफ नर्स) एवं ग्राम पंचायत कटेली सरपंच श्रीमती गुरुवारी ईश्वर साहू मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम नहर पार चौक कटेली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों के साथ स्कूल प्राचार्य लक्ष्मी साहू जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम स्कूल के समस्त स्टॉफ द्वारा समस्त अतिथियों एवं पालक के स्वागत में हाथ जोड़कर स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों एवं स्कूल प्राचार्य लक्ष्मी साहू जी द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बेहतर रिजल्ट एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक रमाकांत साहू को बेस्ट टीचर चुने गए एवं उन्हें स्कूल प्राचार्य द्वारा इंडक्शन कुकर तौफे के रूप में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर अंजली पटेल ने अपने उदबोधन में संस्थान के समस्त शिक्षकों का आभार जताते हुए बच्चों को मेहनत करने एवं कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए बच्चे ओ आये तेरे भवन, दुर्गा गीत के साथ किया गया।और इसी क्रम में बच्चे कुल 39 कार्यक्रम में अपनी मनमोहन प्रस्तुति दिए जो रात 10 बजे तक चलता रहा।
आपको बता दे कि मोना मॉडर्न अंग्रेजी माध्यम स्कूल कटेली जो कि ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र ऐसा शिक्षण संस्थान जो पालक की पहली पसंदीदा स्कूल है, जहाँ बच्चों को हर क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाता है।
कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य लक्ष्मी साहू पालक को सम्बोधित करते हुए समस्त पालक एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया एवं आने वाले समय मे और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का विचार रखा।
वही इस कार्यक्रम को देखने दो हजार से अधिक भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक अनेक धुंआधार प्रस्तुति दिए।
वही इस सफल कार्यक्रम में जो लोग नही पहुँच पाए थे वे घर बैठे स्कूल के यू ट्यूब चैनल से सीधा प्रसारण देखे।
कार्यक्रम का अंतिम प्रस्तुति देवी दुर्गा के नव रूपों के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मंच संचालन स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक रमाकांत साहू, कान्हू चरण सारंगी एवं स्कूली बच्चों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन में स्कूल के सभी शिक्षक जिन्होंने बहुत मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया ऐसे सभी शिक्षकों का मंच से स्वागत प्राचार्य लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों को डांस सिखाने वाले शिक्षक कान्हू चरण सारंगी, राखी कटकवार, जया बरगाह, हेमलता मैत्री, याचना मैत्री, रेणु रात्रे का विशेष योगदान था।
इसके अतिरिक्त संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक पदमा मैत्री, रमाकांत साहू, पूरन लाल बारीक,सत्यवान साहू, गोविंदा पटेल, सरिता सोनवानी, परदेशी दीपक चौहान, कृष्णा साहू का विशेष योगदान था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button