छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और जिला पुलिस विभाग*

सारंगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस विभाग की बात की जाए तो यहां की महिला अधिकारी काफी एक्टिव है, यहां खाकी वर्दी में महिलाओं की शान बड़ी निराली है , इस वक्त यह न थकती हैं , न डिगती हैं , न रुकती हैं , चाहे कोई भी मुकाम हो , बस चलते रहती हैं , प्रगति पथ पर , चरामेती चरामेती प्रचलाम च निरंतरम का सिद्धांत को लेकर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की पुलिस टीम में बहुत सी महिला अधिकारी है यह महिला पुलिस अधिकारी सिर्फ वर्दी नहीं पहनती बल्कि जिम्मेदारियां और कर्तव्य की मिसाल पेश करती है। जिसमें एडिशनल एसपी निमिषा पांडे , एसडीओपी स्नेहिल साहू, एसडीओपी संतोषी ग्रेस , थाना प्रभारी सुनीता बंजारे वीणा यादव दया जयस्वानी सुनीता अजग्गले जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है ।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की यें सशक्त महिलाएं जिन्होंने पुलिस विभाग के आन, बान और शान में चार चांद लगाने में सफल रही ।अपराध नियंत्रण, महिला व बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति और युवाओं को मार्ग दर्शन देने जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। महिला दिवस पर इन निडर और समर्पित महिला अधिकारियों को सलाम, जो जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा की रीढ़ बनी हुई है । यें महिला पुलिस अधिकारी न केवल परिवार, बल्कि अपराध और कानून व्यवस्था भी इन महिला अधिकारियों की सख्त निगरानी में है। समाज को दिशा देने और विकास के लिए महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है । यह न सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रही है , बल्कि जिले में अपराध , चोरी , गांजा, तस्करी, शराब बिक्री, जुआ और सुरक्षा व्यवस्था को भी बखूबी संभाल रही है । इन्होंने समाज में एक विशेष स्थान बना लिया है और लोगों के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button