छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की पहल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे द्वारा 3-सीटर कुर्सियों का किया गया वितरण

सारंगढ़। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक स्थलों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में सारंगढ़ नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में 3-सीटर कुर्सियों का वितरण किया गया।

नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वहीं पर्व-त्योहारों एवं विशेष धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे समय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

श्रद्धालुओं की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों में 3-सीटर कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दर्शन एवं पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी और धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।

यह पहल जनसुविधा और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए की गई है, जिससे नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

#sarangarh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button