छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई को जन्मदिवस की बधाई*

सारंगढ़। छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन के शिल्पी एवं कर्मठ प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई जी आज अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीयता से मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी सहित संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी गण, संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी गण एवं पत्रकार संघ से जुड़े सभी साथियों ने उन्हें जन्म दिन की हार्दिक बधाइयाँ एवं मंगलकामनाएं दी हैं। संघ के समस्त साथियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राई अपने सांगठनिक जीवन, सामाजिक उत्तर दायित्व एवं पत्रकार साथियों के सुखदुख में सहभागी बनने की अद्भुत भावना से सदैव प्रेरित रहेंगे। उनका सरल, हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण एवं निस्वार्थ सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है । ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान श्री जगन्नाथ विश्व दीपक राई को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे पत्रकार हितों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहें।

इस पावन अवसर पर हम सभी पत्रकार साथियों की ओर से उन्हें जन्मदिवस की कोटिशः शुभकामनाएं अर्पित करते हैं । नवरात्रि एवं विजयदशमी की भी हार्दिक शुभकामनाएं इस शुभ अवसर पर छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण समस्त प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। साथ ही, विजय दशमी के पावन पर्व पर सभी को अन्याय पर न्याय की विजय, असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई के विजय की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button