छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
इब्राहिम जी मुल्ला मोहम्मद अली पेट्रोल पंप में ईद मिलादुन्नबी पर बांटे गए मिक्सचर एवं पानी

सारंगढ़ । पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी का पर्व सारंगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। भाईचारे, आपसी सद्भाव का संदेश देने वाले इस पर्व पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जो शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर इब्राहिम भाई मुल्ला भाई पेट्रोल पंप में अब्बास अली, कैजार अली, असग़र भाई जान एवं हैदर अली द्वारा जामा मस्जिद और नूरानी मस्जिद के जुलूस में शामिल जमातियों को मिक्सचर एवं पानी वितरित किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और प्रेम का संदेश दियें । आयोजन कर्ताओं ने कहा कि – ऐसे पर्व समाज में एकता, सौहार्द व भाईचारे के भावना को मजबूत करते हैं।









