छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक से सम्मानित हुई उपजेल अधीक्षक मधु सिंह चंदेल*

सारंगढ़ ।-सारंगढ़ क्षेत्र के लिए भगवान समझे जाने वाले स्मृति शेष डॉ. चंद्रशेखर चंदेल की पुत्रवधू श्रीमती मधु सिंह चंदेल पति नवनीत चंदेल जिसे विशिष्ट सेवा के लिए सार्वजनिक मंच पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा प्रदत्त पदक से सम्मानित किया ।श्रीमती मधु सिंह चंदेल उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल जगदलपुर के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण था , इस सार्वजनिक मंच पर सम्मानित होना । वह भी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से जो श्रीमती मधु सिंह चंदेल के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण था । सम्मानित होना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह समाज के प्रति उसके योगदान की पहचान है । स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित होना और भी विशेष महत्व रखता है क्यों कि – यह सम्मान देशभक्ति और समाज सेवा की भावना से जुड़ा होता है और यह सम्मान श्रीमती मधु सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त किया । श्रीमती मधु सिंह चंदेल के इस उपलब्धि पर उनके परिजन , प्रशंसक और सारंगढ़ वासियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बधाई दिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button