छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कन्या महाविद्यालय की समस्याओं से अरविंद हरीप्रिया ने मंत्री टंकराम वर्मा को कराया अवगत

सारंगढ़। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा का अल्प प्रवास पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ आगमन हुआ । स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने उनसे मुलाकात कर क.महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं से अवगत करायें। हरिप्रिया ने बताया तीन वर्ष बाद भी क. महाविद्यालय प्राथमिक शाला के कक्षों में संचालित हो रहा है। भारी वर्षा के कारण प्राथमिक शाला का अहाता क्षतिग्रस्त हो गया है जिसका निर्माण आवश्यक है, साथ ही शेड निर्माण भी जरूरी है। इन कार्यों के लिए महाविद्यालय जनभागीदारी समिति द्वारा जिला खनिज न्यास DMF से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की मांग प्रभारी मंत्री से की गई। इससे छात्राओं को काफी सुविधा होगी। सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कलेक्टर से चर्चा करने का आश्वासन दिया जनभागीदारी समिति के पंजीयन में हो रहे विलंब पर अप्रसन्नता जाहिर करते आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। नए महा विद्यालय भवन के लिए भी शासन स्तर पर प्रयास जारी होने की जान कारी दी। बाउंड्री वाल एवं शेड निर्माण होने से छात्राओं की परेशानी दूर होगी। अरविंद हरिप्रिया ने जनभागीदारी समिति की ओर से प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि – कन्या महाविद्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण शासन की प्राथमिकता में है व जल्द सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button