छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राहुल गांधी से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, संगठन को नई ऊर्जा देने का लियें संकल्प

सारंगढ़ । संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में उस समय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण आया जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने देश के जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से आत्मीय मुलाकात की। इस
दौरान राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दियें। उन्होंने कहा कि – कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि – अभनपुर का यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का अभियान है। यहां प्राप्त मार्गदर्शन को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो तथा आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि – राहुल गांधी से हुई यह मुलाकात उनके जीवन की एक प्रेरणादायी स्मृति रहेगी। उनके विचार, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार ने नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य कर रहा है। संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन और राहुल गांधी जी की प्रेरणा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button