
सारंगढ़ न्युज
भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी सारधन चौहान का लगातार ग्रामीण अंचलों में दौरा जारी है। बरमकेला के लेन्ध्रा क्षेत्र में दौर का जनता से आर्शीवाद लिया जिसमें ग्राम के दुरस्थ अंचलों के सघन जन सम्पर्क किया। जन सम्पर्क के दौरा लेन्ध्रा क्षेत्र के विष्णुपाली, दुलोपाली, कसतुरामाल, सोनबला, घोघरा, डुमरपाली, साथर, गौरडीह, पारसकोल, रंगाडीह, मराली, सहजबहाल, बिरनीपाली, परधियापाली, खैरट, लेनधरजोरी, बनहर, डोंगरीपाली, काला खुंटा क्षेत्रों का दौरा कर जन आर्शीवाद लिया। इस दौरान जनता का अपार स्नेह मिला। गांव गांव में शानदार और भव्य स्वागत किया गया। घने जंगलों वाले क्षेत्र में समस्याओं को अंबार है जिसके विकास का मुद्दा छाया हुआ है।
नरगी खोल में नाला पार कर किया जन सम्पर्क
जन सम्पर्क के दौर में शिवकुमारी चौहान के द्वारा सालर से तीन किमी दुर पहाडी क्षेत्र नरगी खोल जाकर जनसम्पर्क किया गया और आर्शीवाद लिया गया। नरगी खोल का मार्ग बेहद दुर्गम और पत्थ युक्त है। सालर से दो पहिया द्वारा नाला तक जाने के बाद वहां से पैदल नाला पार किया और फिर दो किमी अन्दर पहाडों के बीच में बसे इस गांव को अधिकांश मौकों पर उपेक्षित ही रखा जाता है। ऐसे में दुर्गम स्थान में जाकर आर्शीवाद लेने की चर्चा भी सोशल मिडिया में हो रही है।














