छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रबी 2026-27 से टोकन से मिलेगा रासायनिक खाद,,किसानों को मिला FFS ऐप का प्रशिक्षण

सारंगढ़ । रबी सीजन 2026-27 से जिले के किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। अब किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर अपने नजदीकी विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए किसान को प्ले स्टोर से Framework for Fertilizer Sales – FFS APP डाउन लोड करना होगा। इस संबंध में 08 अक्टूबर को संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय से उप संचालक कृषि अशुतोष श्रीवास्तव नोडल अधिकारी के रूप में तथा कृषि विकास अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता और सहकारिता विस्तार अधिकारी लोकेश्वर देवांगन मास्टर ट्रेनर के रूप में शामिल हुए।

प्रशिक्षण में FFS ऐप की कार्य प्रणाली, कृषक पंजीयन, टोकन निर्माण, उर्वरक चयन एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी उमेश कुमार साहू, संतोष पैकरा, बोधराम सतनामी, मार्कफेड से डीएमओ प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों तक प्रक्रिया पहुंचाने के लिए प्रगतिशील कृषक खीरसागर पटेल सारंगढ़ और मुकेश चौधरी बरमकेला को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया। अब चयनित मास्टर ट्रेनर द्वारा कृषि और सहकारिता विभाग के मैदानी अमले और किसानों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही समाचार पत्र, बैनर, पोस्टर और लीफलेट से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button