अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वाले आरोपी को बरमकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रेस विज्ञप्ति
थाना बरमकेला दिनांक – 13/10/2023
◆ आरोपी के कब्जे से 50 कच्ची महुआ शराब कीमती 10000/ रुपये जप्त ◆
गिरफ्तार आरोपी – दिलीप कुमार सिदार पिता राम लाल सिदार थाना बरमकेला जिला-सारंगढ्-बिलाईगढ़
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर आचार संहिता के लगने के उपरांत अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि विजय गोपाल के नेतृत्व में आज दिनांक 13.10.2023 को थाना प्रभारी महोदय के हमराह में आरक्षक दिनेश कुमार, मिनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान के साथ टाऊन व देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, में जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम झाबड का दिलीप कुमार सिदार अपने साइकिल में भकुर्रा जंगल से कच्ची रास्ता हुए ग्राम झाबड़ की ओर बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब लेकर आने की सूचना है, हम राह स्टाफ सऊनि विजय गोपाल आरक्षक दिनेश कुमार, मीनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान व गवाह जोगीराम सहिस व चित्रसेन सिदार दोनो निवासी बरमकेला व हमारा स्टाफ को लेकर ग्राम झाबड़ जंगल मार्ग के पास छुप कर घेरा बंदी किये तो भकुर्रा जंगल की ओर से एक व्यक्ति साइकिल के हैंडल मे सफ़ेद प्लास्टिक थैला व पीछे करियर मे सफ़ेद प्लास्टिक बोरी लेकर आते मिला जिसे रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार सिदार पिता राम लाल सिदार उम्र 32 वर्ष साकिन झाबड़ थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का रहने वाला बताया तथा साइकिल में रखें प्लास्टिक थैला एवं बोरी के बारे में पूछताछ करने पर साइकिल में कच्ची महुआ शराब हाथ भट्टी को बिक्री हेतु लेकर आना बताया महुआ शराब बिक्री हेतु रखने एवं परिवहन करने के संबंध में आरोपी दिलीप कुमार सिदार वैध कागजात नहीं होना बताया आरोपी दिलीप कुमार सिदार के कब्जे से एक पुराना साइकिल कीमती ₹1000 एवं एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर सफेद पन्नी में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹10000 पन्नी जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि विजय गोपाल थाना प्रभारी आर0 दिनेश कुमार मीनकेतन पटेल कन्हैया चौहान थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।














