प्रस्तावित चूना फैक्ट्री के विरोध करने वाले आठ कांग्रेसी नेताओं के विरूद्ध एफ आई आर

सारंगढ़ – सारंगढ़ नगर के कुछ नगरीय वार्डों के साथ ही कई गांवो में प्रस्तावित चूना भठ़्ठा खोलने के विरूद्ध बीते दिवस कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे किये गये धरना प्रदर्शन में शामिल आठ कांग्रेसी नेताओ और अन्य आंदोलनकारी नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज सारंगढ़ कोतवाली मे हो गई हैं यह एफ आई आर सारंगढ़ तहसीलदार के द्वारा विधिवत प्रशासनिक परिपत्र सारंगढ़ सिटी कोतवाली को प्रेषित किये जाने के बाद दर्ज हुई है इस कार्यवाही के बाद सारंगढ़ कांग्रेसी महकमा में सरगर्मी तेज हो गई है।एफ आई आर में नाम दर्ज होने के बाद इसमे शामिल आठों नेताओं का कहना है कि हम जायज मांग पर आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रहै है यह प्रस्तावित चूना फैक्ट्री के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे गांवो के रहवासियों के भलाई के लिये हम फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं।हम डरेंगे नहीं चूना फैक्ट्री का विरोध जारी रखेंगे।हमारे साथ में जनता जनार्दन है और जनता भी समझ रही है कि चूना फैक्ट्री खुलने से जनता को परेशानी के साथ ही समस्या ही समस्या है इस मुद्दे पर जिनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है उसमे कांग्रेसी नेता विनोद भारद्वाज,राजीव सिंह, घनश्याम मनहर,राकेश पटेल,संजय दुबे,रमेश खूंटे शुभम बाजपेई संजय तिवारी सहित अन्य के नाम पर एफ आई आर दर्ज हुई है।














