
सारंगढ़ । स्थानीय केशरवानी धर्म शाला में भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। नव नियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष निखिल बानी की अध्यक्षता में हुई इस पहली बैठक में आगामी नपा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक के मुख्य बिंदु रहें प्रत्येक वार्ड में तीन – तीन सहप्रभारी नियुक्त करने हेतु नामों पर चर्चा । 23 से 31 अक्टूबर तक पुनरीक्षणअभियान में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश । प्रचार – प्रसार के लिए सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी तय करने पर मंथन । जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रस्तावना रखते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत की । वरिष्ठ नेता जगन्नाथ वानी ने कहा, नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सबसे अहम है । चुनाव जीतने के लिए गुटबाजी छोड़ एकजुट होना होगा । अमित तिवारी, हरिनाथ खूंटे, केराबाई मनहर व हितेश अजगल्ले ने भी संबोधित किया । वक्ताओं ने दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लगने की संभावना जताते हुए समय पूर्व तैयारी का आह्वान किया। इस बैठक में भुवन मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, रमेश तिवारी, अविनाश पुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



