छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने विभिन्न ग्रामों में दुर्गा पूजा में की शिरकत, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना*

*सारंगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़।* जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिंह ग्राम पंचायत कटेली, खर्री (छोटे), भैजनार सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामों में आयोजित दुर्गा पंडालों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए प्रार्थना की कि गांव धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा गांव में स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल वातावरण बना रहे।

कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं दुर्गा पूजा समितियों द्वारा जनपद अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्यगण सभापति श्रीमती शशि कोमल पटेल ग्राम के जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button