छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में सारंगढ़ नगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का पार्टी पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा , संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, नपा प्रभारी रजनीश सिंह, सांसद मती कमलेश जांगड़े एवं जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल , पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, सारंगढ़ प्रभारी स्वनील स्वर्णकार,महामंत्री रिंकु तिवारी व द्वारिका साहू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री निखिल बानी का स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ता के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जन – जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी नपा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button