
सरिया। भाजपा नेता एवं पूर्व जिपं सदस्य कैलाश नायक का जन्म दिन सरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। वहीं बीच बस्ती स्थित दुर्गा पंडाल के समीप भी केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर कैलाश नायक धर्मपत्नी एवं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचे और नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान नपं सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, राजू प्रधान, आशुतोष स्वर्णकार, मोती स्वर्णकार, पिंटू प्रधान, भुवन अग्रवाल, आकाश नायक, सीताराम प्रधान, किशन ईजारदार, पांटू स्वर्णकार, सुबोध महाराज, नरेंद्र डनसेना, अजय सराफ, हितेश पटेल, तरन प्रधान एवं मनोज मेहर सहित भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता, दुर्गा समिति के सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित रहे। जन्म दिन पर मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए कैलाश नायक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



