
सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आई सी डी एस कोसीर के आंगनबाड़ी केंद्र कहरापारा कोसीर में सेक्टर स्तरीय आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों और पर्यवेक्षक ने पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गति विधियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस दौरान महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बाल संदर्भ योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि – शास. योजनाओं से उन्हें परिवार के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों में सहयोग मिला है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पोषण के प्रति जागरूक हित ग्राहियों व आंगन बाड़ी गतिविधियों में सहयोग देने वाली ग्रामीण महिलाओं का सम्मान कियें ।कलेक्टर के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासकीय योजनाओं की जानकारी, स्वा. पोषण, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।



