छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगरपालिका की जिम्मेदारी विधायक चातुरी नंद के कंधे पर..

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावों में जीत दर्ज करने के इरादे से कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को गति देते हुए नगर निगमों से लेकर पंचायतों तक के लिए पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी नवयुक्त प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर जमीनी स्तर पर चुनाव तैयारियों में जुटने के कड़े निर्देश जारीt किए गए हैं।

आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने सरायपाली की विधायक चातुरी नंद पर भरोसा जताया है। उन्हें सारंगढ़ का मुख्य प्रभारी (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है। विधायक चातुरी नंद स्थानीय कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बिठाने, टिकट के दावेदारों का रुझान भांपने और निकाय चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने का काम करेंगी।
प्रदेश स्तर पर हुई इन नियुक्तियों से साफ है कि कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और वक्त रहते चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button