
सारंगढ़ । एक 28 वर्षीय अविवाहित महिला हमारे OPD में आईं, जिनकी मुख्य शिकायत पिछले लगभग 10 वर्षों से दाहिनी तरफ (Right Flank) लगातार दर्द की थी। लंबे समय से चले आ रहे दर्द को देखते हुए उनका विस्तृत मूल्यांकन किया गया। सबसे पहले Ultrasound कराया गया, जिस में दाहिनी किडनी Hydronephrosis पाया गया । इसके बाद आगे की जांच के लिए CT Scan कराया गया जिसमें Hydronephrosis के साथ Pelvi- Ureteric Junction (PUJ) के पास abrupt narrowing दिखाई दी, जिससे PUJ Obstruction (PUJO) का संदेह हुआ। निदान की पुष्टि और किडनी की कार्यक्षमता जानने के लिए DTPA Renogram कराया गया। जांच में पाया गया कि – दाहिनी किडनी की कार्यक्षमता सामान्य की तुलना में कम हो चुकी थी और साथ ही PUJ पर obstruction की पुष्टि हुई।
मरीज और उनके परिवार को बीमारी किडनी की कार्य क्षमता तथा उपचार के विकल्पों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उचित counseling के बाद मरीज को सर्जरी के लिए तैयार किया गया।
मरीज का Right -sided Laparoscopic Pyeloplasty सफलतापूर्वक हो गया ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी अच्छी रही। दूसरे दिन Foley catheter निकाल दिया गया। Foley निकालने के अगले दिन Drain भी हटा दिया गया।
मरीज के ऑपरेशन के चौथे दिन स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से discharge कर दिया गया।वर्तमान में मरीज बिल्कुल स्वस्थ हैं व उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। अब लगभग एक महीने बाद DJ Stent निकालने की योजना है। डॉ. के. डी. खरे कोसीर सारंगढ़ एम. एस., एम.सी-एच यूरोलॉजी
यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट, यूरो ऑन्को सर्जन एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ जो राजप्रिय हॉस्पिटल रायगढ़ में अपनी सेवा दे रहें है।









