
सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा का आगमन हुआ। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा अधीक्षक महोदय शिक्षक दिवस की शुभ कामना सादर अभिनंदन। शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल में आपका स्नेहिल आगमन विद्यार्थी एवं हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणा दायक रहा। आपने बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में सरल और प्रभावशाली जानकारी देकर उन्हें सचेत किया।आप एक कर्तव्य निष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं मार्गदर्शक भी हैं। सच्चा शिक्षक वही होता है, जो केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सही दिशा व सुरक्षा का मार्ग भी दिखाता है। इस अवसर पर अजेश अग्रवाल, राजेश केजरीवाल, प्राचार्य जी मिश्रा यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे









