छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
*प्री मैट्रिक अजा कन्या छात्रावास सारंगढ़ की विद्यार्थी कु.वर्षा निराला का प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में चयन हुई।*

*उत्कृष्ट छात्रा की सफलता से छात्रावास में हर्ष व्याप्त।*
*सारंगढ़-* ग्राम बरभांठा अ के कु.वर्षा निराला पिता रथ लाल निराला माता श्रीमती राजकुमारी निराला की चयन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में हुई है। कु.वर्षा निराला कक्षा आठवीं की मेधावी विद्यार्थी रही है। वह प्री मैट्रिक अ जा कन्या छात्रावास – सारंगढ़ में रहकर छात्रावासी विद्यार्थी के रूप में अध्ययन कर रही थी। कु. वर्षा निराला सरल स्वभाव की है छात्रावास में हमेशा अनुशासन का पालन करती रही है l अपने माता-पिता , गुरुजनों के साथ साथ अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला अज्जगल्ले की मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त की है। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग (छात्रावास )विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित की है।विद्यालय एवं छात्रावास के साथ साथ सारंगढ़ क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।









