
सारंगढ। पीएम सेजेस मल्टीपर्पज स्कूल सारंगढ के प्राचार्य के रवैये से शिक्षक सहित पूरा स्टाफ परेशान है, रोज रोज उनके नये नये नियम कानून कायदे से स्टाफ आश्चर्यचकित है।एक शिक्षक ने तो सूचना के अधिकार के तहत प्राचार्य से ही जानकारी मांगी है। एक मिनट के देरी के कारण अनेकों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है।इस पर पीडित शिक्षक दोखचंद भारद्वाज सहित अनेकों शिक्षकों ने प्राचार्य को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी माँगी है कि – हमे किस आधार पर नोटिस दिया गया है , हमे आपने जो कारण बताओ नोटिस में व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से जवाब माँगा गया है , जिसमें लिखा है कि शिक्षा संहिता मे वर्णित नियमा नुसार कर्मचारियों को शाला लगने के आधा घंटा पूर्व स्कूल मे उपस्थित होकर प्रार्थना, नैतिक शिक्षा, दैनंदिनी इत्यादि कार्यों को सम्पन्न करवाना आवश्यक होता है। व्हीएस के ऐप मे एक मिनट की भी देरी के लिए अर्ध आकस्मिक कटौती किया जाना है या अनुपस्थित दर्शाया जाना है।
उपरोक्त रेखांकित बिंदु जो शिक्षा संहिता मे टंकित पेज व व्हीएस के उपस्थिति में एक मिनट की देरी मे अर्ध आकस्मिक कटौती या अनुपस्थिति दर्शाया जाना है, कि – शासन से प्राप्त शासकीय पत्र की कापी सूचना के अधिकार के तहत हमे प्रदाय की जाए । प्राचार्य कक्ष मे मीटिंग के दौरान व्हीएस एप के उपस्थिति इंदराज की समस्याओं के बारे मे आपको अवगत करा चुके है, मल्टी ग्रुप मे भी साझा कर चुके है फिर भी शिक्षकों को आप के द्वारा परेशान किया जा रहा है जो कदाचित उचित नही है।









