छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़ । जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, अंतर्राज्यीय तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इसी कड़ी में जिले के तीन थानों सरसीवा, भटगांव और डोंगरीपाली में छापेमारी की गई। इस दौरान 5 मामलें में कुल 36 लीटर महुआ और विदेशी शराब जप्त की गई है। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस का यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button