छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल “सामाजिक सेवा के साथ स्वावलंबन का संदेश

सारंगढ़ । शहर में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने एक सराहनीय पहल की। खुले परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने मिलकर जनहित से जुड़े उत्पाद फ्रूटी का वितरण किया और लोगों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, सभी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचीं और एकजुटता का परिचय दिया। समिति द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल समाज सेवा करना था, बल्कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी रहा। शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल ने बताया कि – इस तरह के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए। महिलाओं की यह पहल निश्चित ही समाज के लिए प्रेरणा दायक बन रही है और एक मजबूत सामाजिक बदलाव की ओर संकेत दे रही है। उक्त कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के साथ शीला गर्ग, बबीता केडिया, दीक्षा केडिया, मधु केडिया, श्रीमती मीना बंसल के साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही। लगभग 2 हजार फ्रूटी का वितरण दैनिक बाजार में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button