
सारंगढ़ । केसरवानी समाज के द्वारा महर्षि कश्यप मुनि की पावन जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया । केसरवानी समाज के जनक , गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी के जयंती पर केसरवानी धर्मशाला में प्रातः ध्वज वंदन केशरवानी समाज , केशरवानी महिला समाज और केसरवानी युवा सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । तद् उपरांत महर्षि कश्यप जी के छाया चित्र पर सभी ने तिलक लगा पुष्पहार पहना आरती कियें । आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इसी कड़ी में केशरवानी समाज के महिला मंडल के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विदित हो कि – केशरवानी समाज के तीनों समितियों के द्वारा संध्या समय केसरवानी धर्मशाला से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया , जो नंदा चौक, बनियापारा ,जय स्तंभ चौक , नया तालाब पार होते हुए वापस केसरवानी धर्मशाला पहुंची। उक्त शोभा यात्रा में सामाजिक महिला, पुरुष , युवा , युवती सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे । नंदा चौक पर विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे दलबल के साथ शोभायात्रा का स्वागत कियें व शोभायात्रा में शामिल सभी को स्वल्पाहार कराया गया । जय स्तंभ चौक में अग्रसेन सेवासंघ, अग्रवाल सभा के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया , साथ ही साथ चाय, काफी, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री शोभा यात्रा में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिक, महिलाओं को खिलाया गया । शोभा यात्रा में केसरवानी युवा सभा के द्वारा आतिशबाजी की गई नाचते झूमते यह शोभायात्रा केसरवानी धर्मशाला पहुंची ।














