
बिलाईगढ़। गोविंद वन में झेरिया यादव समाज बिलाईगढ़ परिक्षेत्र की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।लंबे समय से समाज में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वरिष्ठजनों एवं समाजिक बंधुओं के विचार-विमर्श और रायशुमारी के बाद वर्तमान मीडिया प्रभारी धनेश यादव को सर्वसम्मति से झेरिया यादव समाज बिलाईगढ़ परिक्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष धनेश यादव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि – समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख- दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे तथा समाज की एकता, संगठन व विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
धनेश यादव के अध्यक्ष होने पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, बिलासपुर शहर अध्यक्ष ओंकार यादव, अमित यादव (बेमेतरा), सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष फिरू यादव, बलौदाबाजार जिला सचिव संतोष यादव, सामाजिक नेता नरेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव (सरायपाली), बिलारी अध्यक्ष टीकाराम यादव, पूर्व अध्यक्ष अभय यादव, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह यादव, सचिव संतोष यादव, राम कुमार यादव, पूर्व सचिव धनसाय यादव, ललित यादव, सलाहकार रामलाल यादव, संगठन मंत्री महेतरु यादव, अलगराम यादव, उपाध्यक्ष गणेश यादव, सैलाना यादव (कोरबा), संगठन मंत्री चांदराम यादव, सामाजिक नेता यादराम हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, पंडरीपानी सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद साहू, पूर्व सरपंच राकेश यादव (लिमतरी), युवा नेता दिलचंद साहू, रामाधार साहू (गुरुजी), प्रसन्न चंद्रा (गुरुजी), शिव केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, राजकुमार जांगड़े, दिनेश पटेल, नवधा पटेल, सुरेश विश्वकर्मा, अमरजीत यादव (भिनोदी), अर्जुन यादव (कंचंदा), प्रमिला यादव, श्याम यादव, डॉ. दिलेश्वर साहू, राकेश यादव (बलौदा), देव यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजीक लोगों ने बधाई दी।
अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने अध्यक्ष धनेश यादव को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।














