छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिले उपचुनाव हेतु चुनावी बिगुल बजा

सारंगढ़। छग राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत , नगरीय निकाय उपचुनाव 26 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन सारंगढ़ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आगामी 1 अप्रैल 26 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जपं सारंगढ़ के अंतर्गत 4 सरपंच और 8 पंच पदों के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही नपा परिषद सारंगढ़ में भी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी । जपं सारंगढ़ में बरभाठा अ, ग्वालिनडीह, कोतमरा और चन्दाई में सरपंच पद हेतु मतदान होगा । वहीं बासीनबहरा, गन्तुली छोटे, बरभाठा ब, दुर्गापाली, केड़ार, गाताडीह, बंजारी और पिण्डरी जैसे क्षेत्रों में पंच पदों के लिए निर्वाचन होना है।

नपा परिषद सारंगढ़ यहाँ वा. क्र. 3व अध्यक्ष निर्वाचन के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के संपूर्ण क्षेत्र हेतु अधिसूचना जारी की गई है।
निर्वाचन नामावली , फोटो युक्त परिचय पत्र के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति अपील निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। शिक्षा शर्मा (डिप्टी कलेक्टर ) को जपं सारंगढ़ , नपा परिषद सारंगढ़ दोनों क्षेत्रों के लिए अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि- उक्त चुनावी कार्यक्रम, नामावली तैयार करने का कार्य समय – सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button