
सारंगढ़ — अशोका पब्लिक स्कूल में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय के हॉस्टल में निवासरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रंगों के त्योहार होली के इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।घर से दूर होकर भी आज सभी बच्चों व शिक्षकों ने विद्यालय में घर जैसे माहौल के बीच होली का त्योहार मनाया।होली मनाने के पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने एक साथ मिलकर ग्राउंड में भोजन किया।














