
चंद्रदेव राय,उत्तरी जांगड़े,पद्मा मनहर,गुहा राम अजगल्ले सहित कई जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में होगी ओलंपिक का शुभारंभ
सारंगढ़ न्यूज़ – सारंगढ़ नगर स्थित खेलभाटा स्टेडियम में कल दिनांक 3/9/2023 को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ विधायक चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य में और सारंगढ़ के विधायक व छ.ग. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उत्तरी जांगड़े की अध्यक्षता और पूर्व विधायक व छ.ग.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पद्मा मनहर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहा राम अजगल्ले और सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे सहित इस नवगठित जिले के सारंगढ़,सरिया ,बरमकेला,बिलाईगढ,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ खेलभाटा स्टेडियम में होगा।सारंगढ़ बिलाईगढ जिला प्रशासन द्वारा खेल आयोजन की तैयारी कर ली गई है।वहीं इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन दिनांक 4/9/2023 को होगा।














