छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सारंगढ़ में 28 अप्रैल को होगा रोजगार मेला*साक्षात्कार हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के युवाओं को करना होगा ऑनलाइन पंजीयन*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अप्रैल 2026/कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शासकीय सेजेस स्कूल खेलभांठा सारंगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला के लिए पंजीयन आवश्यक है। जिन आवेदकों ने ऑनलाईन पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं किया है, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। वह पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी , 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज को साथ लाना होगा। इस संंबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त की जा सकती है।

प्राइवेट कंपनी जो नौकरी देगी उनमें सुमित्रा सर्विस स्टेशन इनफन्ट आफ पूंजीपथरा थाना, ग्राम-पूंजीपथरा रायगढ़, स्वतंत्र माईकोफिन प्रा. लि. नियर आफ डिग्री कालेज लोचन नगर रायगढ़, वेदान्ता स्किल स्कूल अम्बेडकर भवन रोक्टर-05 बाल्को नगर कोरबा, टीवीएस ट्रेनिंग सर्विस, प्लाट नंबर 61 रेडी स्ट्रीट अटफिट्टू, अम्बतूर इंडस्ट्रीयल स्टेट चेन्नई, साफ्ट बीट कम्प्यूटर रायगढ़, सेफ इंटेलिजेन्ट सिक्युरिटी सर्विस, आर्य नगर कोहका भिलाई-दुर्ग शामिल है।

इस रोजगार मेला में 5वी, 8वी, दसवीं, 12वी,डिप्लोमा, बीई डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम) आईटीआई डिप्लोमा, आईटीआई (फिटर/वेल्डर) उत्तीर्ण 45 वर्ष के युवाओं को उनके योग्यता अनुसार फील्ड आफिसर, बैंक आफिसर, मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयरिंग, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, स्नातक, टीचिन्ग (ट्युटर) शिक्षक,
सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाइजर, फिल्ड आफिसर सिक्युरिटी ट्रेनर मार्केटिंग मैनेजर एकाउटेन्ट हेल्पर की नौकरी इंटरव्यू के बाद दी जा सकती है। वेतनमान 8 हजार से 20 हजार तक काम के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button