छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शासन के उच्च अधिकारीयों द्वारा धान खरीदी पर समिति प्रबंधको को मौखिक आदेश दिया जा रहा है कि किसी भी तरह से किसानों का टोकन नहीं काटा जाए।

ब्लाक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पटेल ने निंदा की

सारंगढ़ – सारंगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश पटेल ने सारंगढ सहकारिता विभाग के प्रमुख अधिकारी ब्यास नारायण साहू के कथित वीडियो वायरल जिसमे उनके द्वारा एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धान संग्रहण केन्द्रो के समिती प्रबंधको की एक मीटिंग मे उन्हे स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी गई है कि वे पिछले वर्ष से कम धान अपने संग्रहण केन्द्र मे करें नही तो सब प्रबंधक निपट जायेंगे।किसानो का आवेदन भी अगर आता है तो उसे दरकिनार करे।इस वायरल वीडियो की निंदा नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश पटेल ने किया है उन्होने छत्तीसगढ के भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियो की भी निंदा की है उन्होने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है किसान बहुत परेशान हो रहे हैं भाजपा किसानो के हित की बात तो करती है लेकिन पर्दे के पीछे में यह सरकार अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश देकर किसानो का शोषण कर रही है तभी तो एक वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में अधिकारी धान संग्रहण केन्द्र के प्रबंधको को खुलेआम धान खरीदी कम करने का निर्देश दे रहे हैं जो निंदनीय है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि हम और हमारे एक एक कार्यकर्ता किसानों की पसीना गाड़ी मेहनत से उपजाई धान की एक एक बीज की बिक्री करवाने संकल्पित है चाहे इसके लिये हमे कितना भी संघर्ष करना पड़े हम संघर्ष करेंगे और सभी किसानो की धान हम संग्रहण केन्द्र मैं विक्रय करवायेंगे।

यहां गौरतलब रहे किसान राईस मिल कृषि उपज मंडी और मारकेटिग सोसायटी के कुछ कर्मचारी इन दिनो अपने आप को सहकारिता विभाग के अफसरो के खासमखास बताकर धान संग्रहण केन्द्रों के प्रबंधकों को चमका रहे हैं। और रोटी सेक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button