छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बदल के रहिबो छग आप पार्टी का जनजागरण अभियान

सारंगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा बदल के रहिबो छग नारे के साथ जनजागरण अभियान नगर में चलाया गया । रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी अपने साथियों के साथ नगर के विभिन्न चौक – चौराहों पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू हाथ में लेकर आम जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार – प्रसार किया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके मॉडल को छग में लागू करने की बात कही गई । जुगल किशोर तिवारी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और किसानों के साथ धोखा धड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि – प्रदेश में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि -आम आदमी पार्टी आम जनता और किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बदल के रहिबो छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया । जन जागरण अभियान में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button