छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*स्मार्ट मीटर से डरे नहीं यह सिर्फ अफवाह है – महानंदा*

सारंगढ़ । क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही उलझन व अफवाहों के बीच विद्युत विभाग के अधिकारी महानंदा ने कहा कि – स्मार्ट मीटर पूरी तरह भरोसेमंद है और इनमें किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है, महानंदा ने कहा कि – स्मार्ट मीटर पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम पर काम करते हैं ।इनमें इंसानी हस्तक्षेप नहीं होता , इसलिए गलत रीड़िग या गलत बिल की संभावना बहुत कम रहती है। साथ ही इससे बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। मीटर लगाने के बाद उसकी जानकारी एसएपी सिस्टम में दर्ज की जाती है। इसके बाद नया बिल स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर जारी होता है।उपभोक्ताओं के सवालों पर महानंदा ने बताया कि – कुछ मामलों में मानवीय भूल से मीटर की जानकारी दर्ज नहीं हो पाती , जिससे औसत बिल जारी हो जाता है । ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर विभाग तुरंत सुधार करता है और पहले जारी औसत बिल को समायोजित कर देता है ।अगर किसी उपभोक्ता को एक मुश्त ज्यादा बिल मिलता है तो नियम के अनुसार स्लैब की सुविधा देकर बिल को समायोजित किया जाता है । स्मार्ट मीटर या बिलिंग से जुडी किसी भी समस्या के लिए संबंधित फील्ड ऑफिसर से संपर्क करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button