
सारंगढ़ –बरमकेला विकासखंड के प्राथमिक शाला चांटीयाली
के प्रधान पाठक जुगेंद्र प्रसाद साहू ने पुनः
मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45 वां राष्ट्रीय
मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी
प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उन्होंने कूल 4 पदक जीते, जिनमें 2 रजत और
2कांस्य पदक शामिल हैं
13 से 15 फरवरी तक
आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के
21 राज्यों के धावकों ने भाग लिया था।
जुगेंद्र प्रसाद साहू ने अपने आयुवर्ग में छत्तीसगढ
का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मी रजत पदक
100मी कांस्य पदक
30आयुवर्ग रिले रेस
400×100 मीटर में रजत पदक
35 आयुवर्ग रिले रेस
4×400 मीटर में कांस्य पदक
प्राप्त किया और
मेडल के साथ स्कूल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया
मा. शा. के प्रधान पाठक चुड़ामणी चौहान एवं स्टाफ एवं बच्चों ने लड्डू खिलाकर बधाई दिये
और बच्चों ने
आरती और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
प्रधान पाठक चुडामणी चौहान ने उन्हे माला पहनाकर
और लड्डू खिलाकर बधाई दी । उन्होने कहा कि प्रधान पाठक जुगेंद्र साहू की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे शिक्षा विभाग और राज्य के लिए गौरव का विषय है । जुगेंद्र साहू सिर्फ खुद नहीं दौड़ते, बल्कि अपने छात्रों को खेल एवं योगा की नियमित सुबह एवं शाम छात्रों एवं आसपास के युवा एवं बच्चों को सिखाते है।














