छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एल पी पांडे महाविद्यालय में 1992 के छात्र – छात्राओं और प्राध्यापकों का मिलन

सारंगढ़ । लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय से वर्ष 1992 में बीए. उत्तीर्ण छात्रछात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में अपने गुरुजनों के सम्मान एवं सत्कार हेतु एक गरिमा मय कार्यक्रम का आयोजन किया । वर्षों बाद पुनर्मिलन अवसर पर भावनात्मक वातावरण देखने को मिला, जहां पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । इस दौरान 1992 के छात्र छात्राओं में रेवा शंकर पटेल, गोपेश मिश्रा, गजेंद्र चौहान, हरिश केसरवानी , धीरज यादव , रमेश गुप्ता , सपन केसरवानी , हसन खान , नवनीत चंदेल , रामकुमार सिंह, दिलीप सिदार, मधु मैत्री, जयश्री सहायते, नीति मिश्रा ,जयश्री केसरवानी, जानकी यादव के साथ अन्य छात्राएं उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में प्राध्यापक भरत अग्रवाल, प्राध्यापक व प्राचार्य एस. के. यादव, प्राध्यापक व प्राचार्य ठाकुर साहब, एवं प्राध्यापक देवांगन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वर्तमान प्राचार्य पटेल जी ने सभी प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ष 1992 के छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और महाविद्यालयीन स्मृतियों को साझा किया। तत्पश्चात प्राध्यापक भरत अग्रवाल ने अपने प्रेरणा दायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखने की सीख दी। इसी क्रम में प्राध्यापक एस. के. यादव एवं ठाकुर साहब ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्राध्यापकों का सम्मान किया गया । वहीं 1992 बैच के छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों का श्रीफल, शॉल एवं मेमेंटो भेंटकर सम्मान किया । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button