छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सखी वन स्टॉप सेंटर की सराहना, महिलाओं को मिल रही त्वरित सहायता – ममता राजीव सिंह*

सारंगढ़ । जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता एवं सुविधाओं की सराहना की है । उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और न्याय का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है । यहां पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहयोग तथा आवश्यकतानुसार अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ।
जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने कहा कि – सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विधि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, संपत्ति अधिकार , कार्यस्थल पर उत्पीड़न और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आत्म विश्वास के साथ अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। उन्होंने विभा बक्शी के प्रयासों और सक्रियता की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि – उनके नेतृत्व में केंद्र प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। महिलाओं विवादों के त्वरित निराकरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। ममता राजीव सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सखी वन स्टॉप सेंटर आगे भी इसी समर्पण के साथ महिलाओं की सेवा करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button