छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप 2026 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ*

सारंगढ़। सारंगढ़ फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रेसिडेंट कप 20 26 फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये की राशि निर्धारित की गई है । प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह उपस्थित रहीं । अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता राजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि अरुण मालाकार ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि – खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना सिखाता है । इस कार्यक्रम में आयोजकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस
प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ी का उत्साह देखते ही बन रहा था। खेल प्रेमियों में भी प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button