
सारंगढ़ । भाजपा जिला मंत्री के यहा वैवाहिक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए आर.पी.साय सारंगढ पहुचे , वहां वे दूल्हे के भाई से मिलकर शादी की बधाई दिए । वे केशरवानी समाज के अध्यक्ष कृष्णा केशरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता,उपाध्यक्ष प्रमोद केशरवानी, बेनी माधव वानी, ओमकार केशरवानी,सुरेश केशरवानी,अभिषेक वानी व समाज के सभी लोगो से साथ ही भाजपा के भेड़वन मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे से मुलाकात कियें । साय जी शाम को सारंगढ पहुचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लोगो से व मंडल अध्यक्ष से भी मुलाकात किये ये मुलाकात लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया । साय जी भी रायगढ़ लोकसभा चुनाव के प्रबल दावेदारों में एक है ,उनका नाम भी दौड़ चल रहा है । सेवानिवृत्त के बाद भाजपा में शामिल हुए , वैसे साय जी के परिवार में उनकी धर्मपत्नी सरपंच व उनका लड़का जपं में अध्यक्ष है साय जी का पूरा परिवार सक्रिय राजनीति में भाजपा से जुड़े हुए है सारंगढ शादी समारोह में भोजन पश्चात सभी से मुलाकात कर वापसी अपने ग्राम के लिए निकले । उनका सारंगढ पहुचना उनकी लोक सभा चुनाव की तैयारी मानी जा रही है।














