छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरगुजा जिले के राजपुर तहसील ‌मे क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो व नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद को लेकर पूरे प्रदेश के तहसीलदार विधायक की गिरफ्तारी को लेकर हुए लामबंद आज से प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू

आम आदमी पर पड रहा असर
सारंगढ़ ।‌ सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदार आज से काम बंद कलम‌बंद हड़ताल पर बैठ गए व अपने साथी अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी को लेकर एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल पर चले गए हैं जिसका सीधा असर अब आमजनों पर दिखाई दे रहा है जिससे संबंधित न्यायलयों में आए पक्षकारों को सिर्फ पेशी की तारीख मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर यह मामला जहां सत्तापक्ष से जुड़े विधायक से जुडा हुआ है जिसमें कहीं न कहीं राज्य सरकार की छबि पर भी विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी सवाल खड़े कर शासन से सामुचित कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा जिले के राजपुर तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक व क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया जिसमें जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक रामकुमार टोप्पो पर दूर्वयवहार वमारपीट करने का आरोप लगाया जिसके बाद से ही जहां पूरे प्रदेश की राजनीति में चूंकि मामला सत्ता पक्ष से जुड़े विधायक का था ‌सो उबाल होना लाजिमी है अब इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले घटना के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर विगत दिनों पूरे प्रदेश के जिलों में एक ज्ञापन संबंधित जिला कलेक्टरों के माध्यम से सौंपा गया जिसमें मामले की जांच व दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने मांग किया गया था लेकिन आज पर्यन्त कोई ‌ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते आज से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ‌के द्वारा काम बंद कलम‌बंद हड़ताल का आह्वान करते हुए धरश प्रदर्शन शुरू किया गया है
इस संबंध में मिडिया को जानकारी देते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के ‌बतौर सदस्य व तहसीलदार सारंगढ़ एन के सिन्हा ने कहा कि हम तहसीलदार ही एक ऐसे अधिकारी हैं जो बिना सुरक्षा व्यवस्था ‌व अन्य कोई व्यवस्था के बाद भी आमजन से ‌सीधे जुड़े हुए हैं व उनकी हर कार्यों को प्राथमिकता से करते हैं लेकिन विडंबना ही है कि आज प्रदेश में हमारे अपने ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार सुरक्षित नहीं है व आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जावेगा अब‌ शासन प्रशासन से अभी एक ही मांग है कि राजपुर तहसील जिला सरगुजा में हमारे साथी प्रशासनिक अधिकारी तुषार मानिक के साथ हुई दुर्व्यवहार व मारपीट के मामले में जब‌ तक संबंधितों की गिरफ्तारी नहीं की की जाएगी तब तक हमारा यह आंदोलन व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
आमजन पर पड़ रहा सीधा असर
सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर चले जाने व काम बंद कलम‌बंद आंदोलन का असर अब सीधे तौर पर आमजन पर पड़ रहा जहां एक ओर अभी कुछ दिनों में नया शालेय सत्र शुरू होने वाली है जिसमें बच्चों को आय जाति निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है के साथ ही आने वाले दिनों में किसानों के द्वारा बारिश के शूरुआत के साथ ही सहकारी समितियों से खाद बीज के लिए भी कुछ कारणों से तहसीलदारों से भी कुछ कार्य पड़ती है इसके साथ ही कितनों मामले ऐसे भी जिनमें आमलोगों का तहसील कार्यालय खासकर माननीय तहसीलदार न्यायालय में मामला दर्ज है जो अपनी तारीख के हिसाब से तहसीलदार नायब तहसीलदार न्यायालय ने आज रहे लेकिन हड़ताल के कारण अब उन्हें मिल रही सिर्फ पेशी की तारीख जिससे यह जाहिर है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंदोलनरत तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की‌ हड़ताल का सीधा असर अब आमजनों पर दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button