
सारंगढ़। अभामा महिला सम्मेलन द्वारा अधिमास अर्थात पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष उमा छपारिया के निर्देश एवं शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती विनीता गोयल,संतोषी अग्रवाल, श्रीमती बबिता केडिया, श्रीमती शशिकला अग्रवाल श्रीमती शिखा अग्रवाल, दीक्षा केडिया, श्रीमती ऋचा अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता निभाई । माधोपाली से आए कलाकारों ने संगीतबद्ध सुंदर कांड की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन एवं चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा । सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्तजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। महिलाओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा – अर्चना कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया ।














