
सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अ. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के द्वारा चोरी व अवैधगतिविधि रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बरमकेला एके. बेक के कुशल मार्गदर्शन में थाना बरमकेला पुलिस के द्वारा 19 जुलाई 26 को ग्राम प्रधानपुर निर्माणाधीन आंगनवाड़ी से सरिया तथा पाइप चोरी करने वाले 2 आरोपियों की पतासाजी कर तत्काल पकड़ कर चोरी का माल सरिया तथा पाइप बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई ।
अप0क्रं0 96/26 धारा 303 (2), 3(5) BNS में प्रार्थी द्वारा आंगनवाड़ी से अज्ञात चोर द्वारा सरिया तथा पाइप चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया एवं तत्काल पतासाजी कर आरोपियों लंबोदर चौहान पिता अविखित चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी प्रधानपुर, धनेश्वर चौहान पिता गणेश राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी बेंगची थाना बरमकेला को तत्काल पकड़ कर विधिवत् गिरफ्तार कर 20 जुलाई 26 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गयाउक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक थाना प्रभारी एके बेक, प्रआ. देवांगन, भवानी धनगढ थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।














