
सारंगढ़ न्यूज –
निजी खुशियां अगर बुजुर्गों के साथ बांटे तो उनका सुख कई गुना बढ़ जाता है। इससे संतोष भी मिलता है। अपनी खुशी यदि वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी जाए तो एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गो के चेहरे पर खुशी छा जाएगी। यह उद्गगार है क्षेत्र के समाजसेवी सतीश यादव का उनका परिवार आज एक सदस्य शिल्पी का जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचा था इस दौरान समाजसेवी सतीश यादव ने यह बात कही।
सारंगढ़ आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ यादव परिवार ने जन्मदिन मनाई। उपहार देकर साथ में भोजन किया, बुजुर्गों की चेहरे पर खुशी आ गई। कई बुजुर्गों की पुराने दिनों को याद कर आंखें नम हो गई।
खेल अधिकारी फकीरा यादव ने कहा कि अपनी पत्नी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त करना आनंददायी थे। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान किया जाए। परिवार से अलग रहने वाले वृद्धजनों की आर्थिक मदद की जाए। ताकि सबका साथ सबका विकास को फलीभूत किया जा सके। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को उपहार वितरित किए। बुजुर्गों ने भी इस अवसर का जमकर आनंद लिया। उन्होंने कई गीत सुनाए। इसके अलावा कई फिल्मी गीतों पर वृद्धों ने मजा लिए। यह जन्मोत्सव मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भी मनाया गया।














