कपरतुंगा क्षेत्र के किसानों की समस्या दूर करने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े पहुंची धान संग्रहण केन्द्र

सारंगढ़/छ.ग.संदेश न्यूज़ :- सारंगढ़ क्षेत्र में प्रशासन या विशेषतः कलेक्टर डा.संजय कन्नौजे के कड़क और दक्ष प्रशासनिक नीति के बाद भी सारंगढ़ क्षेत्र के कई धान संग्रहण केन्द्रो मे कोई न कोई समस्याएं उत्पन्न हो जा रही है क्षेत्र के कपरतुंगा धान संग्रहण केन्द्र मे पिछले कई दिनों से किसानो को धान बिक्रय करने टोकन सही ढंग से नही मिल पा रही थी जिसके वजह से कृषक परेशान थे क्षेत्र के जनपद सदस्य विजय विक्की पटेल इस समस्या को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े को अवगत कराया यह जानकारी मिलते ही विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े आज अपने कांग्रेसी साथीयों के साथ कपरतूंगा धान संग्रहण केन्द्र पहुंच कर टोकन समस्या को प्रशासन को अवगत कराया तत्पश्चात किसानो का टोकन कटना यहां शुरु हो गया कृषको के चेहरे खिले नज़र आ रहे थे।क्षेत्र के किसानों ने विधायक के प्रति आभार भी जताया है।














