छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सामुदायिक भवन में माली समाज के रोहित पटेल का कब्जा अन्य समाज मे आक्रोश।

सारंगढ। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र को विकास की ओर अग्रसित करने के लिए कई योजना तैयार किया जाता । ताकि ग्रामीण क्षेत्र के जनताओं को सुविधा मिल सके। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण विकास प्राधिकरण से ग्राम छोटे मानिकपुर में वर्ष 2018 में सामुदायिक भवन निर्माण सार्वजनिक उपयोग के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृति किया गया है। ताकि सभी समाज के लोग इसका उपयोग कर सके। कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। माली समाज के गादी सरपंच रोहित पटेल व अन्य साथियों के साथ भवन को अवैध तरीके से कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा है। सार्वजनिक कार्य के लिए अन्य समाज को उसका उपयोग से वंचित रखा गया है। अनुसूचित जाति,जनजाति के लोगो ने कलेक्टर जन चौपाल में शिकायत कर चुके हैं। कलेक्टर आदेशनुसार बरमकेला जनपद पंचायत सी ई ओ ने मानिकपुर में बने सामुदायिक भवन को सर्वजनिक उपयोग बताते हुए ग्राम पंचायत को आदेश जारी किया है। पर समाज प्रमुखों ने कोई भी आदेश का पालन करने को तैयार नही है और अवैध कब्जा जमा कर निजी कार्यक्रम बेधड़क कर रहे हैं। अन्य लोगो को घुसने तक वर्जित है। और शासकीय सामुदायिक भवन की नाम को विलोपित कर जबरन माली भवन का नामकरण कर दिया गया है।जो शासन की लापरवाही कहा जाए या समाज प्रमुखों की दबंगई समझ से परे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button