छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

निर्वाचक नामावली कार्य जनपद पंचायत में आरंभ

सारंगढ़ । छग राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जपं सारंगढ़ में उप निर्वाचन 2026 में निर्वाचन कार्य सुचारू संचालन हेतु निर्वाचक नामावली का कार्य प्रारंभ हो गया है।सरपंच के रिक्त पद ग्वालिनडीह, चंदाई, बरभांठा, कोतमरा ग्राम पंचायत में वहीं पंच के रिक्त पद बंजारी ग्रापं बरभाठा, ग्रापं गंतुली छोटे, ग्रापं गाताडीह, ग्रापं दुर्गा पाली, ग्राम बासीन बहरा, ग्रापं केराड़ का चुनाव लडने के इच्छुक प्रत्याशी जनपद पंचायत में राशि जमा करके रसीद लेने लगे हैं।रिटर्निंग अधिकारी एन.के. सिन्हा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सारंगढ़, सहायक रिटर्निग अधिकारी राधेश्याम नायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ के द्वारा इसकी सूचना दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button