छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में धूं-धूं कर जला ई डी का पुतला, कांग्रेसी उतरे सड़कों पर,,सुकमा कांग्रेस भवन को सील करना ई डी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने की कार्यवाही – सूरज तिवारी

सारंगढ़ न्यूज़/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय भारत माता चौक सारंगढ़ में ई डी का कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। भारत माता चौक में सूरज तिवारी जी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि सुकमा में ई डी के द्वारा कांग्रेस भवन को सील करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना है यह भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पैसों का है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा ईडी सीबीआई का उपयोग कर भाजपा अपनी ओछी मानसिकता को बयां कर रही है। प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने बताया कि ई डी की कार्यवाही तानाशाही और हिटलर शाही रवैय्ये की याद दिलाती है कितना भी दबाव बना ले कांग्रेस का कार्यकर्ता और नेता डरने वाले नहीं। जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने कहा सुकमा की घटना भाजपा सरकार के डर को बयां कर रही है।

सुकमा में कांग्रेस कार्यालय को सील करने के विरोध में भारत माता चौक में ई डी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही और ई डी की मनमानी को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बीच पुलिस प्रशासन ने आग बुझाने की कोशिश की जिसका युवा कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल शहर अध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे, गोल्डी नायक, विष्णु चंद्रा, राधे जायसवाल विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, राकेश पटेल, शंकर चौहान, लाल बहादुर चंद्र, शाहजहां खान, अश्विनी चंद्र, विजेंद्र गुड्डू यादव, शंकर चंद्रा, विजेंद्र पटनायक, राजू यादव, सतीश श्रीवास, दुर्गेश स्वर्णकार, जितेंद्र पुराइन, मो वसीम, दुर्गेश पटेल, धनेश भारद्वाज, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र वारे, शाहजहां बेग, मयंक पटेल, हारून खान, अंकित पटेल, सागर दीवान, भुवनेश्वर भारद्वाज, जितेंद्र भारद्वाज, दीपक साहू, संजय पटेल, खिरोद साहू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button